चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के बाद कप्तान रहाणे ने किसके सिर पर फोड़ा हार का ठीकरा?

कोलकाता नाईट राइडर्स का आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बदस्तूर जारी रहा। जानिए टीम की एक और हार का ठीकरा कप्तान रहाणे ने किसके सिर पर फोड़ा?

कोलकाता नाईट राइडर्स का आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बदस्तूर जारी रहा। मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट 192 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन का बना सकी और 32 रन से मैच गंवा दिया। कोलकाता की यह पांच मैच में चौथी हार है। पंजाब के खिलाफ उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और उसी वजह से केकेआर का सीजन में खाता खुल सकी। केकेआर अंक तालिका में 5 मैच में चार हार और एक रद्द मुकाबले के साथ दसवें पायदान पर है। उसके खाते में एक अंक और नेट रन रेट -1.383 रन है।

Ajinkya Rahane

अजिंक्य रहाणे (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

बल्लेबाज नहीं हासिल कर पाए लय

सीएसके के खिलाफ हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर पर फोड़ते हुए कहा, हमारी टीम को बल्ले से कोई खास मोमेंटम नहीं मिला। हमने गेंदबाजी में अच्छा कमबैक किया। इस विकेट पर 190 रन का स्कोर अच्छा था। पावरप्ले में उन्होंने 70 के आस-पास रन बना लिए थे उसके बाद उन्हें 190 के करीब रोककर हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया।

End of Feed