श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के सबसे बड़े पॉजिटिव की बात करें तो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले देवदत्त पडिक्कल रहे, जिन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज अपने नाम किया। पडिक्कल को साई सुदर्शन की जगह टीम इंडिया में मौका मिला था और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपका। अब सवाल उठता है कि जब टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी तो वहां उसका नंबर 3 बल्लेबाज कौन होगा। इस पर अजिंक्य रहाणे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अजिंक्य रहाणे और देवदत्त पडिक्कल (साभार-X)
पडिक्कल ही हैं फिलहाल नंबर 3 बल्लेबाज
रहाणे ने इस पर बोलते हुए कहा 'मुझे लगता है कि उन्होंने फिलहाल तीसरे नंबर की जगह अपने लिए पक्की कर ली है। यह उनकी अपनी मेहनत का नतीजा है और मैं उनके प्रदर्शन से खुश हूं। जब वे न्यूजीलैंड जाएंगे, तो वहां की परिस्थितियां अलग होंगी और तैयारी भी अलग तरह से करनी होगी। लेकिन अभी के लिए, हम उनके दो शतकों का जश्न मना सकते हैं।
प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे पडिक्कल
श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में पडिक्कल ने 109.33 की औसत से दो शतकों की मदद से 328 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 167 रन बनाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही टीम इंडिा ने यह सीरीज 1-0 से अपने नाम किया।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन सूर्या ने बताया क्यों वनडे क्रिकेट में नहीं हुए सफल
पडिक्कल के मुरीद हुए अजिंक्य रहाणे
रहाणे ने पडिक्कल की तारीफ करते हुए कहा 'नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए आपको गेंदबाजों पर हावी होना होता है और पडिक्कल ने यही किया। लगातार दो शतक बनाना आसान नहीं होता। एक बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने यह साबित कर दिखाया। उसके पास हर तरह के शॉट थे। उसे मौका मिला और उसने दमदार बल्लेबाजी की और अपनी काबिलियत साबित की।
