Ranji Trophy 2025: अजिंक्य रहाणे ने खेली शतकीय पारी, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची मुंबई की टीम

Ranji Trophy 2025 Semi Final: रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम ने अपना दबदबा जारी रखा है। कप्तान अजिंक्य रहाणे की शतक की बदौलत टीम ने क्वार्टरफाइनल में हरियाणा को 152 रनों से मात दे दी है। इसके चलते मुंबई की टीम एक बार फिर से सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

Ranji Trophy 2025 Semi Final: कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतक जमाया और तेज गेंदबाज रॉयस्टन डायस ने पांच विकेट हासिल किए जिसकी मदद से गत चैंपियन मुंबई ने मंगलवार को यहां हरियाणा को 152 रन से हराकर शान के साथ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Ajinkya rahane

अजिंक्य रहाणे (फोटो- X)

रहाणे ने चौथे दिन सुबह अपनी पारी 88 रन से आगे बढ़ाई तथा जल्द ही अपने प्रथम श्रेणी करियर का 41वां शतक पूरा किया। उन्होंने 180 गेंद का सामना कर 108 रन बनाए जिसमें 13 चौके शामिल हैं। मुंबई ने उनकी इस शानदार पारी की बदौलत अपनी दूसरी पारी में 339 रन बनाकर हरियाणा के सामने 354 रन का लक्ष्य रखा ।

End of Feed