रहाणे को फिर मिली टीम इंडिया में बड़ी जिम्मेदारी, WTC फाइनल में की थी धमाकेदार वापसी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 23, 2023, 07:21 PM IST

अजिंक्य रहाणे की भारतीय टेस्ट टीम में वेस्टइंडीज दौरे के लिए उपकप्तान के रूप में वापसी हुई है। उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है।

IND Test Squad for WI tour 2023: आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत टेस्ट में 18 महीने बाद वापसी करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में धमाल मचाने का अजिंक्य रहाणे को बीसीसीआई ने बड़ा ईनाम दिया है। शुक्रवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए बोर्ड ने भारतीय टीम का ऐलान किया और टीम में रहाणे को एक बार फिर शामिल करते हुए उनके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी फिर सौंप दी। दौरे के लिए रहाणे को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मचाया धमाल

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में रहाणे ने कई धमाकेदार पारियां खेलीं। ऐसे में धोनी से सलाह लेने के बाद चयनकर्ताओं ने अनुभवी रहाणे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम में मौका दिया। रहाणे फाइनल मुकाबले में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए। उन्होंने मैच की पहली पारी में 89 और दूसरी पारी में 46 रन की पारी खेली थी। उनकी वजह से ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मुकाबले में कड़ी चुनौती देने में सफल हुई।

End of Feed