अजिंक्य रहाणे के घर दशहरा पर गूंजी किलकारी, फैंस संग कुछ यूं बांटी खुशी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 08:49 PM IST

Ajinkya Rahane and Radhika Welcome Their Baby Boy: भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। रहाणे दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

आज पूरे देश में दशहरा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। दशहरा के मौके पर भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के घर खुशियों ने दस्तक दी है। रहाणे दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राधिका ने बेटे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य है। रहाणे ने इस खुशी को फैंस के संग सोशल मीडिया पर बांटा है। उन्होंने फैंस के लिए एक खास पोस्ट शेयर की है, जिसकी बाद बधाइयों का तांता लग गया।

Ajinkya Rahane wife Radhika

रहाणे ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, 'आज सुबह, राधिका और मैंने दुनिया में अपने बच्चे का स्वागत किया। राधिका और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। हम आप सभी का प्यार और आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।' रहाणे की पोस्ट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कमेंट किया, 'तुम दोनों को मुबारक हो और छोटे को ढेर सा प्यार।' रहाणे की आईपीएल टीम केकेआर ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई! सबसे छोटे साइज की जर्सी तैयार हो रही है, जिसके पीछे रहाणे लिखा होगा।'

End of Feed