क्रिकेट

South Africa T20: नए कप्तान के साथ दक्षिण अफ्रीका ने किया टी20 टीम का ऐलान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 6, 2023, 07:00 PM IST

South Africa T20: दक्षिण अफ्रीका ने नए कप्तान के साथ टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम नए कप्तान ऐडन मार्करम की कप्तानी में उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 25 मार्च से होगी।

Image

ऐडन मार्करम। (Instagram)

South Africa T20: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 25 मार्च से होगी। इस सीरीज को लेकर सोमवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। टीम सीरीज में नए कप्तान ऐडन मार्करम की कप्तानी में उतरेगी। तेंबा बावुमा ने टी20 की कप्तानी छोड़ दी है। अब वे वनडे और टेस्ट के कप्तान बने रहेंगे। यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा।

हैदराबाद की भी कमान संभालेंगे मार्करम

ऐडन मार्करम दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बनने से पहले आईपीएल की टीम हैदराबाद सनराइजर्स के कप्तान बनाए थे। आईपीएल के नए सीजन में उनकी कप्तानी में टीम उतरेगी। सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उनपर एक बार फिर भरोसा जताया है। इससे पहले एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान बने थे। इस लीग में मार्करम की कप्तानी में टीम ने खिताब पर कब्जा भी जमाया था।

मार्करम ने की थी 140+ रन की साझेदारी

ऐडन मार्करम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचूरियन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दक्षिण अफ्रीका को संभाला था। मार्करम ने पहले विकेट के लिए डीन एल्गर के साथ 141 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी थी। ऐडन मार्करम ने भी 172 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 115 रन की शानदार पारी खेली।

टी20 में 148 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं रन

ऐडन मार्करम का टी20 में जमकर बल्ला चलता है। 2017 में डेब्यू करने वाले ऐडन मार्करम 31 टी20 में 147.73 की स्ट्राइक रेट से 879 रन बनाए हैं। इसमें 9 अर्धशतक भी शामिल है। उनका हाईएस्ट स्कोर 70 है। इसी तरह 47 वनडे में 1189 रन और 34 टेस्ट में 2171 रन बना चुके हैं। इसके अलावा मार्करम गेंदबाजी में भी कमाल दिखा चुके हैं। वे 31 टी20 मैचा में 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article