IPL 2024 से पहले जोस बटलर को राजस्थान रॉयल्स देगा ये स्पेशल तोहफा, क्रिकेट जगत पर पड़ेगा असर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 29, 2023, 06:05 PM IST

Jos Buttler, Rajasthan Royals, IPL 2024: आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी व महंगी क्रिकेट फ्रेंचाइजी है इसमें कोई शक नहीं है लेकिन अब धीरे-धीरे ये फुटबॉल को भी इस मामले में टक्कर देने की राह पर है। इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी अपने स्टार खिलाड़ी जोस बटलर को एक ऐसा लुभावना करार देने की कगार पर है, कि इसका असर पूरे विश्व क्रिकेट पर दिख सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) को लुभावना करार देने जा रही है । ब्रिटिश अखबार ‘टेलीग्राफ’ ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

Rajasthan Royals might offer huge contract to Jos Buttler ahead of IPL 2024

जोस बटलर (AP)

आईपीएल की अधिकांश टीमों की दुनिया भर की टी20 लीगों में किसी न किसी तरह हिस्सेदारी है । ऐसे में खतरा है कि दुनिया के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अपने देश के साथ केंद्रीय अनुबंध छोड़का फुटबॉल की तरह फ्रेंचाइजी क्लबों से करार कर सकते हैं।

End of Feed