Ravindra Jadeja Retirement: रोहित शर्मा के बाद रवींद्र जडेजा ने भी रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Ravindra Jadeja Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रिटायरमेंट को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो कि हर तरफ जमकर वायरल हो रहा है।

Ravindra Jadeja Retirement: स्टार ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने भारत की 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत के बाद रिटायरमेंट की अफवाहों को खारिज कर दिया है। जडेजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "कोई अनावश्यक अफवाहें नहीं, धन्यवाद," और इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़कर और सैल्यूट इमोजी का इस्तेमाल किया।यह घोषणा भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ डुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुई चार विकेट की शानदार जीत के बाद आई है। गौरतलब है कि जडेजा ने भारत के लिए मैच जीतने वाले रन बनाए।

ravindra jadeja ap

रवींद्र जडेजा (फोटो- AP)

चैंपियंस ट्रॉफी में अहम भूमिका

फाइनल मुकाबले में जडेजा ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लैथम का महत्वपूर्ण विकेट लिया और साथ ही भारत के लिए जीत दिलाने वाले रन बनाए। हालांकि, इस टूर्नामेंट से पहले उनकी उम्र और T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन जडेजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जीत के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में जडेजा को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का मेडल भी दिया गया।

End of Feed