हार के बाद अब होगी बड़े बदलाव की शुरुआत, कई सीनियर खिलाड़ी नहीं खेलेंगे टी20ः सूत्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 11, 2022, 07:00 AM IST

India vs England, T20 World Cup 2022, Changes in selection policy: अगले एक-दो सालों में भारतीय क्रिकेट, खासतौर पर टी20 में बड़ा बदलाव हो सकता है। बीसीसीआई के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ऐसा लगता है कि अश्विन और दिनेश कार्तिक ने सबसे छोटे प्रारूप में भारत के लिए अपने आखिरी मुकाबले खेल लिए हैं।

भारत की टी20 टीम में अगले 24 महीनों में बड़ा बदलाव होगा क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों को धीरे-धीरे बाहर कर दिया जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ऐसा लगता है कि अश्विन और दिनेश कार्तिक ने सबसे छोटे प्रारूप में भारत के लिए अपने आखिरी मुकाबले खेल लिए हैं लेकिन बीसीसीआई अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय भविष्य के बारे में फैसला करने की जिम्मेदारी कोहली और रोहित पर छोड़ देगा।

team_india

टीम इंडिया (AP)

टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में टीम की शर्मनाक हार के बाद परेशान दिख रहे रोहित को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सांत्वना दी और फिर प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया का सामना भी किया। अगला टी20 विश्व कप अब भी दो साल दूर है और अगर मामले की जानकारी रखने वालों की बात मानी जाए तो हार्दिक पंड्या की अगुआई में नई टीम तैयार होगी क्योंकि वह लंबे समय तक कप्तानी करने के दावेदार हैं।

End of Feed