Explainer: 28 साल बाद भारतीय क्रिकेट इतिहास में बनेगा खास संयोग, एक ही दिन मैदान पर उतरेगी दो भारतीय मेंस टीम!

अक्टूबर का महीना भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होगा। एक तरह जहां एक टीम एशियाई खेलों में मेडल जीतने के लिए उतरेगी तो वहीं, एक टीम घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज का सामना करेगी। हालांकि, 3 अक्टूबर को फैंस दोनों भारतीय टीम को एक साथ मैदान खेलते हुए देख सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह 28 साल बाद दोबारा एक खास संयोग बनेगा। आइए जानते हैं कैसे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान में आयोजित एशियाई खेलों और घरेलू मैदान पर होने वाली वनडे सीरीज के चलते अगले महीने भारतीय क्रिकेट में एक दुर्लभ दृश्य देखने को मिल सकता है। जब टी20 और वनडे टीमें लगभग एक ही समय में दुनिया के दो अलग-अलग हिस्सों में खेलती नजर आएंगी हैं। एक मौके पर तो एक ही दिन में दोनों टीमें खेल सकती है। लगभग 28 साल पहले दो भारतीय वनडे टीमें एक ही दिन खेली थीं। एक मलेशिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स और दूसरी टोरंटो में सहारा कप में भारतीय टीम एक साथ उतरीं थीं।

same day Match

3 अक्टूबर को बन सकता है खास संयोग।

वह ऐतिहासिक दिन था 12 सितंबर 1998 का जब भारत की दो क्रिकेट टीमें एक ही दिन दो अलग-अलग जगह मैदान पर उतरी थीं। मलेशिया कॉमनवेल्थ गेम्स 1998, क्वालालांपुर में सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, अजय जडेजा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों से सजी भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ उतरी थी और 112 रन से मुकाबला जीता था। उसी दिन कनाडा के टोरंटो में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, और जवागल श्रीनाथ जैसे दिग्गजों वाली टीम ने सहारा फ्रेंडशिप कप में पाकिस्तान का सामना किया था और 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

End of Feed