एशिया कप के बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में उतरेगी राशिद एंड कंपनी

साल 2025 के बचे हुए महीने क्रिकेट फैंस के लिए शानदार रहने वाला है। पहले एशिया कप का रोमांच देखने को मिलेगा और उसके बाद अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे और टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। आइए जानते हैं यह सीरीज कब खेली जाएगी?

क्रिकेट फैंस के लिए सितंबर के महीने से रोमांचक दौर शुरू होने वाला है। पाकिस्तान-यूएई-अफगानिस्तान टी20 सीरीज, एशिया कप 2025, महिला वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। इसी बीच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीमित ओवरों की सीरीज भी होगी। यह सीरीज एशिया कप के बाद आयोजित होगी। सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान, बांग्लादेश की मेजबानी करेगा। सीरीज के दौरान तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज 2, 3 और 5 अक्टूबर को आयोजित होगी। वहीं, वनडे सीरीज 8, 11 और 14 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

Afghanistan Cricket Team

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-X ACB)

सीरीज का आयोजन यूएई में होगा, जो अफगानिस्तान का होम ग्राउंड है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने आगे कहा कि शारजाह क्रिकेट स्टेडियम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि एकदिवसीय मैच अबू धाबी के शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

End of Feed