नए कप्तान के नेतृत्व में एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका

अफगानिस्तान क्रिकेट ने एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय इस टीम में नए खिलाड़ियों को तरजीह दी गई है। दारविश रसूली को टीम की कमान सौंपी गई है जबकि मोहम्मद नबी के बेटे को भी मौका मिला है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए अफगानिस्तान ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी। टीम की कमान युवा दारविश रसूली को सौंपी गई है जबकि 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिला है। वह दूसरी बार अफगानिस्तान की कमान संभालेंगे। इससे पहले कतर के खिलाफ एकमात्र टी20 मुकाबले में उन्होंने टीम की कमान संभाली थी। एशियन गेम्स के लिए जो टीम चुनी गई है उसमें युवा खिलाड़ियों को खास तरजीह दी गई है। रसूली (33 मैच), करीम जन्नत (80 मैच), नजीबुल्लाह जादरान (199 मैच) के अलावा केवल नांगेलिया खरोटे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 10 से ज्यादा मैच खेले हैं।

AFGHANISTAN Squad

अफगानिस्तान स्क्वॉड (साभार-X)

खरोटे स्पिन गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे और उनका साथ देने के लिए टीम में अरब गुल मोमंद होंगे। तेज गेंदबाजी के ऑप्शन की बात करें तो टीम में फरमानुल्लाह, अब्दुल्ला अहमदजाई और फरीदून दाऊदजाई जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ऑलराउंडर के रुप में इस्मत आलम और जनत हैं जो सीम बॉलिंग का विकल्प भी प्रदान करते हैं। कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है जिन्होंने अफगानिस्तान के घरेलू लीग शपागीज़ा क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था। मोहम्मद अकरम, खालिद तानीवाल ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें इस लीग में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है।

End of Feed