राशिद खान और उनकी पत्नी ने इरफान पठान को दावत पर बुलाया, Video में देखें क्या-क्या खिलाया

Irfan Pathan Rashid Khan Dinner: भारत के पठान ब्रदर्स इरफान और यूसुफ इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। जैसे ही राशिद को यह बात पता चली, उन्होंने अपने दुबई वाले घर में डिनर पार्टी रखी, जिसमें इरफान पठान और उनके बड़े भाई यूसुफ पठान को खासतौर पर बुलाया गया।

Irfan Pathan Rashid Khan Dinner: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भारत के पठान ब्रदर्स यानि इरफान पठान और यूसुफ पठान के लिए अपने दुबई वाले घर पर एक शानदार और पारंपरिक अफगानी दावत का आयोजन किया। हम सभी जानते हैं कि राशिद खान और इरफान पठान के बीच गहरी दोस्ती है और दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। वहीं इरफान पठान भी अफगानिस्तान से प्यार कई बार दिखा चुके हैं। आपने भी अफगानिस्तान जीत पर इरफान पठान का डांस वाला सेलिब्रेशन जरूर देखा होगा।

Irfan Pathan

राशिद खान ने इरफान पठान को दावत पर बुलाया (फोटो साभार- irfanpathan_official)

राशिद खान ने दावत पर बुलाया

इसी दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए राशिद खान ने इरफान और यूसुफ को अपने घर बुलाया। दरअसल, इरफान और यूसुफ इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। जैसे ही राशिद को यह बात पता चली, उन्होंने अपने दुबई वाले घर में डिनर पार्टी रखी, जिसमें इरफान पठान और उनके बड़े भाई यूसुफ पठान को खासतौर पर बुलाया गया। इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर इस दावत की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इसके साथ ही उन्होंने राशिद खान की खातिरदारी को भी सराहा।

End of Feed