'यहां कोई नहीं खेलेगा सेमीफाइनल' करारी हार के बाद पिच पर भड़के अफगानिस्तान के कोच

Jonathan Trott on Afghanistan defeat: सेमीफाइनल में हार के बाद अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के बड़े मुकाबले के लिए यह उपयुक्त नहीं थी।

Jonathan Trott on Afghanistan defeat: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मैच में द.अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 9 विकेट से धूल चटा दी है। इस शर्मनाक हार के साथ ही अफगानिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में शानदार सफर का अंत हो गया है। इस हार के बाद अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के बड़े मुकाबले के लिए यह उपयुक्त नहीं थी।

trott

जोनाथन ट्रॉट (फोटो- X)

इस पिच से तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिल रहा था और इसमें अनिश्चित उछाल दी थी। अफगानिस्तान की टीम इस पिच पर केवल 56 रन बनाकर आउट हो गई जो टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूनतम स्कोर है।दक्षिण अफ्रीका ने भले ही लक्ष्य 8.5 ओवर में हासिल कर दिया लेकिन उसके बल्लेबाजों को भी संघर्ष करना पड़ा।

End of Feed