जसप्रीत बुमराह के लिए अफगान टीम ने की है खास तैयारी, कप्तान जादरान ने खोले राज

भारत के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज से पहले नवनियुक्त कप्तान इब्राहिम जादरान ने अपनी टीम की तैयारियों पर बात की है। मैच की पूर्व संध्या पर किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में जादरान ने ये बातें कहीं जो पहली बार भारत के खिलाफ कप्तानी कर रहे हैं।

भारत के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज के पहले टी20 मैच की पूर्व-संध्या पर अफगानिस्तान के नवनियुक्त कप्तान इब्राहिम जादरान ने अपनी टीम की तैयारियों पर बात की। 3 मैच की टी20 सीरीज के सभी तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये मुकाबले 13 सितंबर, 15 सितंबर और 17 सितंबर को खेले जाएंगे। एशियन गेम्स से पहले दोनों टीमों के लिए यह खुद को तैयार करने का आखिरी मौका है। इस मौके पर अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को अच्छी तरह संभालने की कोशिश कर रहे हैं और दबाव की स्थिति में सही फैसले लेना सीख रहे हैं। जब अफगानिस्तान की कमान राशिद खान के पास थी, उस वक्त जादरान टीम के उप-कप्तान थे और उन्होंने करामती खान से लीडरशिप में काफी कुछ सीखा होगा जिसका इस्तेमाल वह इस सीरीज में करना चाहेंगे।

Ibrahim Zadran

इब्राहिम जादरान (साभार-ACB X)

जादरान ने कहा, ’’यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में मैं इसका आनंद लेने, जिम्मेदारी उठाने और दबाव की परिस्थितियों में सही फैसले लेने की कोशिश कर रहा हूं। ’’उन्होंने तनावपूर्ण पलों के दौरान खुद को और अपने साथियों को संभालने की चुनौती पर भी बात की। जादरान का मानना है कि अफगानिस्तान का भारत में खेलने का अनुभव श्रेयस अय्यर और उनकी टीम के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में मदद करेगा। इस अनुभव में विश्व कप के मुकाबले भी शामिल हैं।

End of Feed