AFG vs NZ टेस्ट के लिए ग्रेटर नोएडा स्टेडियम की ये कैसी तैयारी? बाथरूम में धोने पड़े बर्तन

AFG vs NZ 1st Test: ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच में एक बार फिर से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मैच की शुरुआत से ही स्टेडियम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे थे और अब कुछ तस्वीरें सामने आई है जिससे हड़कंप मच गया है।

AFG vs NZ 1st Test: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे एकलौते टेस्ट मैच में दो दिन समाप्त हो गए हैं लेकिन अभी तक टॉस तक नहीं हो पाया है। दरअसल इस मैच का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित स्टेडियम में किया जा रहा है जहां की व्यवस्थाओं पर शुरूआत से ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मैच में पहले दिन तो बारिश और मैदान गिला होने के चलते टॉस ही नहीं हआ वहीं दूसरे दिन तो हालात और बदतर थे। बारिश तो नहीं हुई लेकिन खराब ड्रेनेज के चलते मैदान सूख ही नहीं पाया और दूसरे दिन का खेल भी रद्द कर दिया गया। अब एक और बवाल मच गया है।

afg vs nz test controverry

अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मेें विवाद (फोटो- X)

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हालात बेहद खराब हैं, यहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं है और खिलाड़ियों और मीडिया के लिए सीमित सुविधाएं हैं, जिसमें पानी, बिजली की आपूर्ति और महिला शौचालय तक पहुंच की कमी शामिल है। हालात और भी खराब तब हो गए जब पाया गया कि टेस्ट मैच के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले खाने के बर्तनों को वॉशरूम में धोया गया। इसके कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इसे लेकर स्टेडियम ऑथोरिटी की तरफ से कोई भी जवाब नहीं दिया गया है।

End of Feed