LIVE

AFG Vs BAN Asia Cup 2025 Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से थमाई हार, रोमांचक हुई सुपर 4 की रेस

सिद्धार्थ शर्माUpdated Sep 17, 2025, 00:11 IST

AFG vs BAN Asia Cup 2025 Highlights: एशिया कप 2025 के 9वें मुकाबले में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इसमें हालांकि अंत में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने बाजी मार ली और सुपर 4 की उम्मीदें जिंदा रखी। आइए जानते हैं मैच की टॉप हाईलाइट्स

AFG Vs BAN Asia Cup 2025 Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से थमाई हार, रोमांचक हुई सुपर 4 की रेस
AFG Vs BAN Asia Cup 2025 Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से थमाई हार, रोमांचक हुई सुपर 4 की रेस

AFG vs BAN Asia Cup 2025 Highlights: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2025 के अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को रोमांचक मैच में 8 रनों से हार थमा दी है। इस जीत के साथ उन्होंने एशिया कप 2025 के सुपर-4 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी है। बांग्लादेश की इस जीत के साथ सुपर-4 की रेस काफी रोमांचक हो गई है। ग्रूप बी की अंक तालिका में बांग्लादेश क्रिकेट टीम 4 अंको पर पहुंच गई है। इसमें श्रीलंका में पहले से ही 4 अंकों के साथ है। ऐसे में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला मैच खास होने वाला है। अगर अफगानिस्तान इसे जीत जाती है तो वे अच्छी नेट रनरेट के चलते सुपर-4 में आ जाएगी और बांग्लादेश बाहर हो जाएगी।

मैच की बात करें तो अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ये सभी साबित हुआ। टीम ने 154 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें तंजीद हसन ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इसके बाद गेंदबाजी में भी बांग्लादेश ने दमखम दिखाया और रिशाद हुसैन और मुस्ताफिजुर की विकेटटेकिंग बॉलिंग के चलते अफगानिस्तान की टीम को केवल 146 रनों पर ही रोक दिया और जीत दर्ज कर ली।

बांग्लादेश और अफगानिस्तान की एशिया कप 2025 में टी20 टीमें (BAN and AFG T20 Squads for Asia Cup 2025)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम(Bangladesh National Cricket team): लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team): राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह ओमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूक।

SEPT 17, 2025 00:00 IST

AFG vs BAN Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2025 के अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को रोमांचक मैच में 8 रनों से हार थमा दी है। इस जीत के साथ उन्होंने एशिया कप 2025 के सुपर-4 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी है। बांग्लादेश की इस जीत के साथ सुपर-4 की रेस काफी रोमांचक हो गई है। ग्रूप बी की अंक तालिका में बांग्लादेश क्रिकेट टीम 4 अंको पर पहुंच गई है। इसमें श्रीलंका में पहले से ही 4 अंकों के साथ है। ऐसे में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला मैच खास होने वाला है। अगर अफगानिस्तान इसे जीत जाती है तो वे अच्छी नेट रनरेट के चलते सुपर-4 में आ जाएगी और बांग्लादेश बाहर हो जाएगी।

मैच की बात करें तो अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ये सभी साबित हुआ। टीम ने 154 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें तंजीद हसन ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इसके बाद गेंदबाजी में भी बांग्लादेश ने दमखम दिखाया और रिशाद हुसैन और मुस्ताफिजुर की विकेटटेकिंग बॉलिंग के चलते अफगानिस्तान की टीम को केवल 146 रनों पर ही रोक दिया और जीत दर्ज कर ली।
SEPT 16, 2025 21:55 IST

AFG vs BAN Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: बांग्लादेश की बल्लेबाजी समाप्त

बांग्लादेश क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी समाप्त हो गई है। टीम की तरफ से तंजीद हसन ने दमदार पारी खेली जिसके चलते उन्होंने 155 रनों का लक्ष्य अफगानिस्तान के सामने रखा है।
SEPT 16, 2025 21:18 IST

AFG vs BAN Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: तंजीद हसन आउट

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग गया है दरअसल तंजीद हसन आउट हो गए हैं।
SEPT 16, 2025 20:45 IST

AFG vs BAN Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: बांग्लादेश को लगा पहला झटका

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग गया है दरअसल टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सैफ हसन आउट हो गए हैं। उन्हें राशिद खान ने शिकार बनाया है।
SEPT 16, 2025 19:34 IST

AFG vs BAN Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: बांग्लादेश ने जीता टॉस

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 मैच की पल-पल की अपडेट, लाइव स्कोर की हर जानकारी और टॉप मूवमेंट्स और स्कोर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
SEPT 16, 2025 19:04 IST

AFG vs BAN Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: जीतकर आ रही अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्तान की टीम इस मैच में जीत के साथ उतर रही है। उन्होंने पहले मैच में हांगकांग को बुरी तरह से मात दी थी और वे इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 मैच की पल-पल की अपडेट, लाइव स्कोर की हर जानकारी और टॉप मूवमेंट्स और स्कोर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
SEPT 16, 2025 18:53 IST

AFG vs BAN Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: कितने बजे होगा टॉस

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2025 के 9वें मैच की शुरुआत रात को 8 बजे से होगी और टॉस शाम को 7:30 बजे होगा। अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 मैच की पल-पल की अपडेट, लाइव स्कोर की हर जानकारी और टॉप मूवमेंट्स और स्कोर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
SEPT 16, 2025 18:42 IST

AFG vs BAN Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: कितने बजे शुरू होगा मैच

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2025 के 9वें मैच की शुरुआत रात को 8 बजे से होगी। अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 मैच की पल-पल की अपडेट, लाइव स्कोर की हर जानकारी और टॉप मूवमेंट्स और स्कोर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
SEPT 16, 2025 18:32 IST

AFG vs BAN Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2025 के 9वें मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 मैच की पल-पल की अपडेट, लाइव स्कोर की हर जानकारी और टॉप मूवमेंट्स और स्कोर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ