AFG vs BAN: अफगानिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका, युवा गेंदबाज चोट के चलते बाहर

AFG vs BAN 1st ODI: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम चोटिल हो गए हैं।

AFG vs BAN 1st ODI: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले अफगानिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी कमर में दर्द (एडक्टर इंजरी) के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम के गेंदबाजी संयोजन पर असर पड़ सकता है।

Afghanistan cricket team AP

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

कमर में दर्द के कारण बाहर हुए सफी

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने एक बयान जारी कर कहा कि “टीम के फिजियो का मानना है कि सलीम के पहले वनडे तक फिट होने की संभावना बहुत कम है। वे पूरी तरह से फिट होने और राष्ट्रीय टीम में शामिल होने तक एसीबी के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे।”23 वर्षीय सलीम सफी ने अब तक अफगानिस्तान के लिए 1 टेस्ट, 2 वनडे और 1 टी20 मैच खेला है। उन्होंने अपने छोटे से करियर में तेजी से पहचान बनाई थी, लेकिन चोट के कारण अब उन्हें कुछ समय मैदान से दूर रहना होगा।

End of Feed