U19 Asia Cup 2026: बांग्लादेश को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, रिजवानुल्लाह ने गेंदबाजी में ढाया कहर

डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत से हो सकती है खिताबी भिड़ंत। ऐसा रहा मैच का हाल।

ओमान: डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान ने गुरुवार को ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बांग्लादेश ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके के बाद जीत के लिए मिले 139 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 21.5 ओवर में हासिल कर लिया। अब फाइनल में पाकिस्तान की भिड़ंत अफगानिस्तान और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी।

Pakistan Cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ACC X)

उस्मान खान और हयाम खान ने पक्की की पाकिस्तान की जीत

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उस्मान खान और हयाम खान ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े और एक बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को 100 रनों के पार पहुंचाया। हयाम 72 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं, उस्मान 54 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाया। उनकी पारी में सात चौके और दो छक्के शामिल थे। अब्दुल कादिर 8 रन बनाकर नाबाद रहे, और इस तरह डिफेंडिंग चैंपियन ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

End of Feed