दोहा: तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए टीम ने नेपाल को अपने पहले मुकाबले में 306 रन के बड़े अंतर से रौंदकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के 332 रन का स्कोर तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की शतकीय पारी की बदौलत खड़ा किया था। इसके बाद प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए नेपाल की टीम 11.3 ओवर में 26 रन पर ढेर कर दिया और 306 रन के बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। नेपाल के लिए पवन शर्राफ और राशिद खान ने सबसे ज्यादा 6-6 रन का योगदान दिया। नेपाल का कोई भी बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। प्रिंस यादव ने 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं हर्षित राणा ने 16 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। वहीं शाहबाज अहमद ने एक विकेट झटका।
इंडिया ए क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)
42 रन पर भारत ने गंवाए तीन विकेट, तिलक कुशाग्र ने मुश्किल से उबारा
नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा छठे ओवर की पहली गेंद पर नंदन यादव का शिकार बने। इसके बाद आयुष बदोनी 2 रन बनाकर राजबंशी की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी पिच पर पैर जमाने के बाद सर्राफ की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 26(32) रन बनाए। 42 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर कुमार कुशाग्र ने मोर्चा संभाला। दोनों ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी हुई। कुमार कुशाग्र ने 93 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना तीसरा लिस्ट ए शतक पूरा किया। कुशाग्र 117 पन बनाकर राजबंशी की गेंद पर बोल्ड हो गए तब तक भारतीय टीम 248 रन के सुरक्षित स्कोर तक पहुंच चुकी थी।
भारतीय टीम ने बनाए 9 विकेट पर 332 रन
कुशाग्र के आउट होने के बाद तिलक वर्मा एक छोर थामे खड़े थे उनका साथ देने उपकप्तान रिंकू सिंह आए। दोनों ने टीम को 283 रन तक पहुंचा दिया। इसी दौरान तिलक ने अपना लिस्ट ए करियर का सातवां शतक 107 गेंद में 5 चौके 4 छक्के की मदद से पूरा किया। तिलक 107 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आफट होने के बाद सूर्यांश शेडगे ने एक छोर संभाला और अंत तक नाबाद रहे। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन का स्कोर खड़ा किया। नेपाल के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट ललित राजबंशी और संदीप लामिछाने ने लिए। 2 विकेट नंदन यादव ने और एक पवन सर्राफ ने लिए।
(डेवलपिंग स्टोरी)
