IPL 2024, DC vs LSG: दिल्ली के युवा बल्लेबाज का घर में गरजा बल्ला, 21 गेंदों पर जड़ दिया सीजन का दूसरा अर्धशतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 14, 2024, 08:41 PM IST

IPL 2024, DC vs LSG, Abishek Porel Fifty: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली के युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। यह उनका मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक है।

IPL 2024, DC vs LSG, Abishek Porel Fifty: आईपीएल के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखपऊ सुपर जायंट्स से हुआ। इस दौरान दिल्ली के युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 21 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक है। उनके इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम को अच्छी शुरुआत मिली। अभिषेक 175.75 की स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नवीन उल हक ने अपना शिकार बनाया।

Abishek Porel, Abishek Porel, Abishek Porel Fifty, Abishek Porel Fifty Against LSG,  Lucknow Super Giants, Delhi Capitals, Arun Jaitley Stadium New Delhi, IPL 2024, DC vs LSG

अभिषेक पोरेल। (फोटो- IPL/BCCI)

राजस्थान के खिलाफ जड़ा था पहला अर्धशतक

2023 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले अभिषेक पोरेल ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली। इस मुकाबले से पहले भी उनका बल्ला घर में चला था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले थे।

End of Feed