IND vs AUS: प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद क्या बोले अभिषेक शर्मा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज सूर्या एंड कंपनी ने 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। मैच के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी और ऑस्ट्रेलिया में अपने अनुभव को शेयर किया।

अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करने के लिए महीनों तक ‘मानसिक और तकनीकी रूप से’ खुद को तैयार किया जिसका नतीजा भारत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से श्रृंखला जीतने के बाद इस युवा सलामी बल्लेबाज को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार से नवाजा गया। शीर्ष क्रम में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा कि वह लंबे समय से उछाल भरी ऑस्ट्रेलियाई पिचों और उच्च-स्तरीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ खुद को परखने के लिए उत्सुक थे। अभिषेक ने पांच मैच में 163 रन बनाए जबकि दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे।

IND vs AUS

भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 (साभार-BCCI)

उन्होंने पांचवें और अंतिम टी20 मैच के बारिश के कारण रद्द होने के बाद कहा, ‘‘मैं इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहा था। जब मुझे पता चला कि हम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं तो मैं बहुत उत्साहित था। उन्होंने कहा, ‘‘अपने पूरे करियर में मैंने देखा है कि ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी के लिए बहुत अनुकूल है और मैं खुद को इस तरह के गेंदबाजों और परिस्थितियों के लिए तैयार करना चाहता था। ’’ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि उनकी तैयारी विश्वस्तरीय तेज गेंदबाजों का सामना करने और ऑस्ट्रेलियाई पिचों के हिसाब से अपने खेल को ढालने पर केंद्रित थी।

End of Feed