ICC ने अभिषेक-कुलदीप के प्रदर्शन को सराहा, खास अवॉर्ड के लिए किया नामित

ICC Player of the Month: एशिया कप 2025 में चमक बिखेरने वाले अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को आईसीसी 'पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामित किया गया है। इसमें सितंबर माह में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट भी शामिल हैं।

ICC Player of the Month: एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत के अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को आईसीसी ‘पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ’ (सितंबर) के लिए नामित किया गया है।आईसीसी हर महीने विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यह सम्मान देती है। इस बार इन दोनों भारतीय सितारों के साथ जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट भी इस सूची में शामिल हैं।

Abhishek Sharma AP

अभिषेक शर्मा (फोटो- AP)

अभिषेक शर्मा: बल्लेबाजी में नई चमक

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 के दौरान बेहतरीन फॉर्म में रहकर भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बाएं हाथ के इस ओपनर ने 7 टी20 मुकाबलों में 314 रन बनाए और तीन शानदार अर्धशतक जड़े।वह टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उनके प्रदर्शन के चलते भारत ने खिताब जीता।अभिषेक को उनके निरंतर प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।साथ ही उन्होंने आईसीसी टी20 रैंकिंग में 931 अंकों के साथ अब तक की सर्वोच्च बल्लेबाजी रेटिंग हासिल की, जो किसी भी पुरुष बल्लेबाज के लिए रिकॉर्ड है।

End of Feed