अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे कम पारियों में शतक जड़ने वाले भारतीय

भारत के 23 साल के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने करियर के दूसरे अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में करियर का पहला शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभिषेक शर्मा ने करियर के दूसरे टी20 में जड़ा शतक
  • खेली 47 गेंद में 100 रन की आतिशी पारी
  • बनाए 212.8 के स्ट्राइक रेट से रन, जड़े 8 छक्के

जिंबाब्वे के खिलाफ अपने डेब्यू मुकाबले खाता खोले बगैर पवेलियन लौटने वाले अभिषेक शर्मा ने दूसरे मैच में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। करियर के दूसरे वनडे में छक्के के साथ अपना खाता खोलने वाले अभिषेक शर्मा ने आईपीएल वाले फॉर्म को जारी रखा और 33 गेंद में अर्धशतक जड़ा और अगली 13 गेंद पर अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का पहला शतक पूरा कर लिया। अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक जड़ने वाले अभिषेक 10वें भारतीय बने। 46 गेंद की शतकीय पारी में अभिषेक शर्मा ने 7 चौके और 8 छक्के जड़े। शतक जड़ने के बाद अगली ही गेंद पर अभिषेक मसाकाद्जा की गेंद पर छक्का जड़ने की गेंद पर कैच दे बैठे और उनकी पारी का अंत हो गया। अभिषेक 47 गेंद पर 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा (साभार Zimbabwe Cricket)

एक ओवर में जड़े 28 रन

पारी के 11वें ओवर में डयोन मायर्स को अभिषेक शर्मा ने आड़े हाथ लिया और एक ओवर में तीन चौके और दो छक्के सहित (1WD,2,4,6,4,6,4) कुल 28 रन जड़ दिए। इसी ओवर में छक्के के साथ 33 गेंद में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। लगातार तीन छक्के जड़कर अभिषेक ने अपना शतक 46 गेंद में पूरा किया। अभिषेक 212. 8 के स्ट्राइक रेट के साथ शतक जड़कर पवेलियन वापस लौटे।

End of Feed