IPL 2024: अभिषेक शर्मा ने दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को दिया आईपीएल में अपनी हालिया सफलता का श्रेय

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 6, 2024, 11:08 AM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर मैच जिताकर प्लेयर ऑफ द मैच बने अभिषेक शर्मा ने अपनी हालिया सफलता का श्रेय युवराज सिंह और ब्रायन लारा को दिया है।

हैदराबाद: चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ 12 गेंद में 37 रन की आक्रामक पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि धीमी पिच पर शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाने की टीम की रणनीति कारगर रही। सीएसके को पांच विकेट पर 165 रन पर रोकने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा(साभार IPL/BCCI)

हम उठाना चाहते थे पॉवरप्ले का फायदा

अभिषेक ने इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दूसरे ओवर में मुकेश चौधरी के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके लगाये। उन्होंने महज 17 गेंद में ट्रेविस हेड के साथ 46 रन की साझेदारी कर टीम को तेज शुरुआत दिलायी। मैन ऑफ द मैच अभिषेक ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा,'गेंदबाजी करते समय हमें लगा कि इस पिच पर गेंद धीमी आ रही है। ऐसे में हम पावरप्ले का फायदा उठाना चाहते थे।'

End of Feed