IND vs ZIM: दूसरे ही मैच में अभिषेक शर्मा ने जड़ा पहला T20I अर्धशतक

IND vs ZIM: टीम इंडिया ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। दूसरे टी20 मुकाबले में ही अभिषेक शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली। इस विस्फोटक पारी के दम पर टीम इंडिया ने 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया। डेब्यू मैच में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक ने दूसरे मुकाबले में आईपीएल अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय रन छक्के के साथ शुरू किया। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

अभिषेक शर्मा (साभार-BCCI)

33 गेंद में जड़ा अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने 4 चौके और 3 छक्के की मदद से केवल 33 गेंद में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबार लिया। इससे पहले अभिषेक शर्मा को 27 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था जब जोंगवे की गेंद पर मसाकाद्जा ने उनका कैच छोड़ दिया। उन्होंने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया। हालांकि, अभिषेक यहीं नहीं रुके और 27 रन पर मिले जीवनदार का फायदा उठाते हुए उन्होंने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी।

End of Feed