यूरोपीय T20 लीग: डबलिन गार्डियंस टीम के सह-मालिक अभिषेक बच्चन ने टी20 क्रिकेट के भविष्य पर अपनी बेबाक राय रखी

Abhishek Bachchan On Future Of T20 Cricket And European T20 League: यूरोपीय टी20 लीग भी अब धीरे-धीरे टी20 क्रिकेट की दुनिया में अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। इस लीग में एक टीम के सह-मालिक बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन भी हैं जिन्होंने इस लीग व टी20 क्रिकेट के भविष्य पर बेबाकी से अपनी राय रखी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभिषेक बच्चन की टी20 क्रिकेट पर बेबाक राय
  • यूरोपीय टी20 लीग टीम डबलिन गार्डियंस के सह-मालिक हैं अभिषेक
  • अभिषेक ने टी20 क्रिकेट के भविष्य पर अपनी बात रखी

दुनिया भर में क्रिकेट का बढ़ता वर्चस्व और इस खेल में आते बेशुमार पैसे की बड़ी वजह बना है टी20 क्रिकेट। साल 2008 में जब आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) एक टी20 लीग क्रांति के रूप में शुरू हुआ तो उसने क्रिकेट की दुनिया को ऐसे आकर्षित किया कि आज दुनिया भर में तमाम टी20 क्रिकेट लीग, अलग-अलग देशों में तमाम नामों से खेली जा रही हैं। इनमें भी अधिकतर टी20 लीग में आईपीएल की भारतीय फ्रेंचाइजी की टीमें ही स्थानीय नामों के साथ खेल रही हैं। अब क्रिकेट का जलवा यूरोप में भी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। वहां भी यूरोपीय टी20 लीग शुरू हो चुकी है, जिसकी एक टीम के सह-मालिक बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन हैं। अभिषेक ने यूरोप में इस लीग के भविष्य और टी20 क्रिकेट के भविष्य पर विस्तार से अपनी राय रखी है।

Abhishek Bachchan On European T20 League And Future Of T20 Cricket

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन व यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग टीम डबलिन गार्डियंस के सह-मालिक ने दुनिया भर में टी20 लीगों के तेजी से प्रसार के साथ अति-संतृप्ति का खतरा होने पर कहा, "नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। आखिर आपको एक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनना होगा। आपका टूर्नामेंट आपके प्रशंसकों के योग्य होना चाहिए और उन्हें उस तरह का मनोरंजन देना चाहिए जो वे चाहते हैं।"

End of Feed