पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने खोला राज, सचिन नहीं सहवाग को ज्यादा खतरनाक मानती थी टीम

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 16, 2023, 11:39 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को लेकर खुलासा किया है कि पाकिस्तान टीम सचिन से ज्यादा वीरेंद्र सहवाग को लेकर प्लानिंग करती थी। आपको बता दें कि सहवाग का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाज का भी नाम लिया जिसकी तैयारी पाकिस्तान के बल्लेबाज किया करते थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान टीम सचिन से ज्यादा सहवाग से डरते थे।
  • अब्दुल रज्जाक ने किया खुलासा
  • सहवाग ने मुल्तान में जड़ा था ट्रिपल सेंचुरी

किसी भी टीम में ओपनिंग जोड़ी के तौर पर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी हो तो विपक्षी टीम के गेंदबाजों का चैन उड़ना स्वाभाविक है, लेकिन पाकिस्तान के ऑलराउंडर ने इन दो बल्लेबाजों को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन की उपस्थिति में कोई टीम अगर वीरेंद्र सहवाग को ज्यादा खतरनाक माने और उसके लिए खास तैयारियां करे तो यह कमाल की बात है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

abdul razzaq on virender sehwag

अब्दुल रज्जाक (साभार-ICC)

अब्दुल रज्जाक ने किया खुलासा

End of Feed