IPL 2027 Auction: आर्यवीर सहवाग भी बनेंगे आईपीएल का हिस्सा! अन्वय द्रविड़ ने बनाई दूरी

आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। सहवाग ने भी अपना नाम मिनी-ऑक्शन में डाला है। इसके अलावा, फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के हीरो मोहित उल्वा भी ऑक्शन का हिस्सा रहेंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने रजिस्टर खिलाड़ियों को सूची जारी कर दी है। 66 स्लॉट के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इसमें कुछ दिग्गज अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों ने भी नाम दिया है, जिसमें पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी शामिल हैं। हालांकि, द्रविड़ के बेटे ने फिलहाल अपना नाम नहीं दिया है।

aryavir sehwag Hundred

आईपीएल का हिस्सा हो सकते हैं आर्यवीर सहवाग। फाइल फोटो

आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। सहवाग ने भी अपना नाम मिनी-ऑक्शन में डाला है। इसके अलावा, फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के हीरो मोहित उल्वा भी ऑक्शन का हिस्सा रहेंगे। वहीं, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने ऑक्शन में रजिस्टर नहीं किया है।

End of Feed