T20 World Cup: मुश्किल में ऑस्ट्रेलियाई टीम, इन तीन खिलाड़ियों की फिटनेस बनी चिंता

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 06:30 AM IST

Australia cricket team, T20 World Cup 2022: आयरलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कुछ बुरी खबरें आई हैं। उनके तीन खिलाड़ियों की फिटनेस संदेह के घेरे में है जिनमें उनके कप्तान आरोन फिंच भी शामिल हैं। फिंच ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेली लेकिन उसके बाद वो बाहर बैठ गए थे।

Australia cricket team injury news, ICC T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने सोमवार शाम ब्रिस्बेन में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में 42 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम में लंबे समय बाद हीरो बने उनके कप्तान आरोन फिंच जिन्होंने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस व टीम के लिए चोटिल खिलाड़ियों की खबर भी आई है जिसने उनको चिंता में डाल दिया होगा।

aaron_finch

आरोन फिंच (AP)

आयरलैंड को हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2022 में अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है लेकिन उसके खिलाड़ियों की फिटनेस आने वाले मैच के लिए चिंता का विषय बन गई है। कप्तान आरोन फिंच ने मैच में 63 रनों की पारी तो खेली लेकिन उसके बाद वो फील्डिंग करने तो उतरे लेकिन तुरंत कुछ ही देर में मैदान से बाहर भी चले गए और फिर दोबारा फील्डिंग करने नहीं आए।

End of Feed