PBKS vs SRH: अन्याय होगा, श्रेयस अय्यर को लेकर आकाश चोपड़ा का दावा

PBKS vs SRH: पंजाब के कप्तान ने खेली मैच विनिंग पारी तो तारीफ में सामने आए आकाश चोपड़ा। अगले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तानी का दावेदार बताया। अय्यर ने नाबाद 69 रन की पारी खेली।

PBKS vs SRH: कप्तान अय्यर की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 34 गेंद में नाबाद 69 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 6 विकेट से आसान जीत दिला दी। इससे पहले हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के 74 और हेनरिक क्लासेन के 39 रन की पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 219 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लेकिन जैसा कि पहले से कहा जा रहा है कि हैदराबाद की गेंदबाजी कमजोर है और हुआ भी वही टीम 219 का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई। यह 10वां मौका है जब आईपीएल में पंजाब ने 200 प्लस का लक्ष्य हासिल किया।

shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (साभार-X)

आकाश चोपड़ा ने की अय्यर की तारीफ

इस जीत में अय्यर का अहम रोल रहा। मैच के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कामेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अय्यर की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा 'मैं मिडिल ओवर में अय्यर की बल्लेबाजी का फैन हूं जिस तरह से वह खेल को नियंत्रित करते हैं। उन्हें अगर जल्द वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में भारतीय टीम में शामिल ना किया जाए तो यह अन्याय होगा। वास्तव में, वह अगले विश्व कप के लिए कप्तानी के दावेदार भी हो सकते हैं।

End of Feed