Asia Cup 2025: 'जगह बनाई जा सकती थी..' एशिया कप स्क्वॉड में अय्यर की गैरमौजूदगी पर भड़के आकाश चोपड़ा

Team India Asia Cup 2025 Squad: एशिया कप 2025 के लिए बीसीसीआई ने 19 अगस्त को टीम की घोषणा कर दी। 15 सदस्यीय टीम में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है। पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि श्रेयस अय्यर को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में एशिया कप के लिए टीम के साथ रखा जा सकता है।

Team India Asia Cup 2025 Squad: बीसीसीआई ने 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। इस टीम में मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली, जिसने क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों को चौंका दिया। पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा का मानना है कि भले ही अय्यर को मुख्य टीम में शामिल नहीं किया गया, लेकिन उन्हें कम से कम रिज़र्व खिलाड़ी के तौर पर साथ रखा जाना चाहिए था।

shreyas iyer ap

श्रेयस अय्यर (फोटो- AP)

चोपड़ा बोले – बोर्ड की मंशा साफ नहीं

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अय्यर को टीम से बाहर रखने का कोई ठोस कारण नज़र नहीं आता। उन्होंने कहा कि "श्रेयस अय्यर ने शॉर्ट गेंद के खिलाफ अपनी कमजोरी को दूर किया है। वह स्पिन को शानदार खेलते हैं। आईपीएल में उन्होंने 175 की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए और पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया। इसके बावजूद उन्हें न मुख्य टीम में और न ही रिज़र्व सूची में जगह देना हैरान करता है।"

End of Feed