क्या वैभव तभी खेलेंगे जब कोई इंजर्ड होगा, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल-दिया खास सुझाव

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना खिलाने को लेकर आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को सुझाव दिया कि अगर सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में रेगुलर मौके मिलने की उम्मीद कम है, तो उनके लिए घरेलू क्रिकेट, खासकर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में लौटना बेहतर होगा।

चौथे टी20 मुकाबले में जब ईशान किशन की टीम में वापसी हुई तो शानदार बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ा। अब सवाल उठ रहा है कि क्या 5वें मैच में उन्हें एकबार फिर मौका मिलेगा, क्योंकि सूर्यवंशी को लेकर भारत के पूर्व ओपनर और कामेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने तर्क दिया कि इस युवा खिलाड़ी को केवल घायल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के रूप में नहीं खिलाया जाना चाहिए। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को सुझाव दिया कि अगर सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में रेगुलर मौके मिलने की उम्मीद कम है, तो उनके लिए घरेलू क्रिकेट, खासकर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में लौटना बेहतर होगा, ताकि वे क्रीज पर ज्यादा समय बिता सकें। वैभव ने दो मैचों में क्रमश: 4 और 45 रन बनाए, जिसके बाद उन्हें चौथे मैच के लिए प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया।

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

आकाश चोपड़ा ने अपने YouTube चैनल पर कहा, "पिछले मैच में अभिषेक ने 100 रन बनाए और वैभव 50 रन से चूक गए। लेकिन बैटिंग बहुत अच्छी थी। उसके बाद सवाल यह था कि अगर ईशान फिट हैं, तो कौन बाहर जाएगा। अगर आप फिलॉसफी के हिसाब से सोचें, तो जवाब वैभव सूर्यवंशी है क्योंकि उन्होंने चोटिल किशन की जगह ली थी। लेकिन यह एक डेड रबर था।"

End of Feed