T20 World Cup Today Match 13 February 2026: टी20 वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

T20 World Cup Today Match 13 February 2026: आज (13 February 2026) टी20 विश्व कप में एक और दिलचस्प दिन होगा। टूर्नामेंट में आज भी तीन मैच खेले जाने हैं जिसमें पहला मैच ग्रुप-बी का होगा, दूसरा मैच ग्रुप-डी का और तीसरा मैच ग्रुप-ए का होने वाला है। आइए जान लेते हैं कि आज कौन-कौन से मैच होने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- 13 फरवरी
  • आज वर्ल्ड कप में किसका-किसका मैच है
  • ऑस्ट्रेलिया आज अपना दूसरा मैच खेलेगी

T20 World Cup 2026 Today Matches Schedule 13 February: ICC टी20 विश्व कप 2026 में आज (13 फरवरी, शुक्रवार) का दिन भी टूर्नामेंट में दिलचस्प होने वाला है। आज कुछ मैचों में उलटफेर की उम्मीद भी की जा सकती है और कुछ मुकाबलों में बड़े रिकॉर्ड्स भी बनते नजर आ सकते हैं। दिन में 3 मैच खेले जाएंगे और ये मैच खेलने वाली 6 टीमें होंगी ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूएई, नीदरलैंड, यूएसए और जिम्बाब्वे। अलग-अलग ग्रुप के इस मैचों में सभी की नजरें सबसे बड़ी टीम ऑस्ट्रेलिया पर रहने वाली हैं, लेकिन बाकी के दो मैच भी कम रोमांचक नहीं होने वाले। आज टूर्नामेंट का सातवां दिन है और सभी टीमें कुछ ना कुछ बड़ा करने की कोशिश करेंगी।

Aaj Kiska Match Hai, T20 World Cup Today Match, 13 February 2026 Schedule

आज टी20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है

आज का पहला मैचः ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आज के दिन की सबसे बड़ी टीम होगी जो टूर्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। पहले मैच में आयरलैंड की चुनौती को पार करने के बाद इस बार उनका मुकाबला अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से है। जिम्बाब्वे उलटफेर करने में माहिर रही है और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को सतर्क रहना होगा। जिम्बाब्वे ने अपना पहला मैच ओमान के खिलाफ 39 गेंदें बाकी रहते 8 विकेट से जीता था।

End of Feed