Today IPL Match 9 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) दिलचस्प बन गया है। दूसरे चरण में अब टॉप-4 से नीचे की टीमें अपना दम दिखाना शुरू कर रही हैं और धीरे-धीरे अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं। आईपीएल 2026 अंक तालिका की टॉप 4 टीमों को प्लेऑफ में क्वलाीफाई करने का मौका मिलेगा, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से टॉप 4 टीमें नीचे मौजूद टीमों के खिलाफ हारती भी दिखी हैं, इससे टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ चुका है। आज होने वाले मैच में भी दोनों टीमों के बीच कुछ ऐसी ही रोमांचक टक्कर होने वाली है।
आज किसका मैच है
आज किसका-किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज एक मैच खेला जाएगा। ये मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होना है। दोनों ही टीमें के फिलहाल 12 अंक हैं, लेकिन इसमें से एक टीम टॉप-4 में है। जबकि दूसरी टीम टॉप-4 से बाहर है। इन दोनों ही टीमों को अगर प्लेऑफ में जाना है तो अपना हर अगला मुकाबला मजबूती के साथ जीतना होगा। आज राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने घर में खेल रही है और जिस तरह से इस सीजन में मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहे हैं, ऐसे में राजस्थान और गुजरात के गेंदबाजों को हर परिस्थिति से निपटने को तैयार रहना होगा।
आईपीएल 2026 में आज किसका मैच है, कब और कहां होगा मुकाबला? (Today IPL Match Teams, Venue And Time)
| किन टीमों का मैच | कहां होगा मुकाबला | मैच का समय |
| राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस | जयपुर (सवाई मानसिंह स्टेडियम) | शाम 7:30 बजे |
आईपीएल 2026 अंक तालिका में क्या है राजस्थान और गुजरात की ताजा स्थिति? (RR And GT In IPL 2026 Points Table)
आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के बाद 12 अंक लेकर चौथे नंबर पर है। जबकि, गुजरात टाइटंस की स्थिति उससे थोड़ा कमजोर है। गुजरात ने भी 10 मैच में से 6 मैच जीते हैं और उसके भी 12 अंक हैं, लेकिन खराब नेट रन रेट के कारण गुजरात एक स्थान नीचे पांचवे पायदान पर है।
