Today IPL Match 8 May 2026: आईपीएल में अंकों की गणित अब पेचीदा और दिलचस्प होती जा रही है। ताजा अंक तालिका में टॉप 4 के साथ-साथ नीचे की टीमों की स्थिति में भी बदलाव लगातार होते जा रहे हैं। जहां बुधवार रात को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में हैदराबाद ने जीत दर्ज करके 19 अप्रैल के बाद पहली बार पंजाब किंग्स को अंक तालिका में शीर्ष स्थान से हटाकर टॉप पोजीशन पर कब्जा किया। वहीं, उसके बाद भी अगले दिन अंक तालिका में कुछ बदलाव देखे गए।
आईपीएल में आज किसका मैच है
आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज सीजन का 51वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) की भिड़ंत होने वाली है। इस मैच में दिल्ली की टीम मेजबान होगी। अब तक दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में 10 मैच खेले हैं जिसमें उनको 4 मैचों में जीत मिली है और 6 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली 8 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआती 5 मैच हारने के बाद अपने पिछले तीन मैच लगातार जीतने के बाद फिर से अपनी उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं। उन्होंने अब तक 9 मैचों में तीन मैच जीते हैं, जबकि पांच में उन्हें हार मिली है। केकेआर अब 7 अंकों के साथ अंक तालिका में दिल्ली से एक स्थान नीचे आठवें नंबर पर है।
आईपीएल 2026 में आज किसका मैच, कब और कहां खेला जाएगा? (IPL 2026 Today Match Schedule, Time, Venue)
| आज किसका मैच | कहां होगा मुकाबला | मैच का समय |
| दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) | अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली) | शाम 7:30 बजे |
दिल्ली और कोलकाता के आईपीएल इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े (Delhi vs Kolkata Head To Head IPL Stats)
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 34 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें 19 बार कोलकाता नाइट राइडर्स को दिल्ली के खिलाफ जीत मिली है। जबकि, 15 बार दिल्ली ने कोलकाता को हराया है। आज का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है जहां इन दोनों टीमों की टक्कर 11 बार हो चुकी है। जिसमें 6 बार मेहमान केकेआर को जीत हासिल हुई है, वहीं 5 बार मेजबान दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है।
