Today IPL Match 7 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL 2026 Match 7 April: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब सीजन के 13वें मैच की बारी है। इस मैच में दो बड़ी टीमों की भिड़ंत होगी। आइए जानते हैं कि आज आईपीएल में किसका मैच है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026)
  • IPL में आज खेला जाएगा 13वां मैच
  • टूर्नामेंट की दो बड़ी टीमों की होगी टक्कर

Today IPL Match 7 April 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 12 मैच खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपनी रफ्तार के साथ रोमांचक होता जा रहा है। टी20 क्रिकेट के इस सबसे बड़ी व सबसे महंगी लीग में अब बारी है 13वें मुकाबले की जहां दो महारथी टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच का नतीजा काफी हद तक आईपीएल अंक तालिका में हलचल ला सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में अब तक जितने भी मैच हुए हैं सभी में फैंस का खूब मनोरंजन हुआ है और आज के मैच में भी यही उम्मीद की जा सकती है।

Aaj Kiska Match Hai, 7 April 2026, RR vs MI, IPL 2026, Today IPL Match

आईपीएल में आज किसका मैच होगा

आईपीएल में आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने जा रहा है। जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक इस सीजन में खेले अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं। वहीं पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल 2026 में एक मुकाबला जीता है और एक मैच गंवाया है। ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस अब चाहेगी कि वो भी राजस्थान की तरह अंक तालिका में अपने 4 अंक कर ले ताकि बाकी शीर्ष की विजेता टीमों की बराबरी कर सके।

End of Feed