IPL Today Match 28 March 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

IPL Today Match 28 March 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन आज शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहले मैच में दो बड़ी टीमें आमने-सामने आने जा रही है। आईपीएल 2026 में कई बड़े खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर होंगे। यहां हम जानेंगे आईपीएल में आज किसका मैच है, कहां पर होने जा रहा है पहला मुकाबला और किन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2026
  • आईपीएल 2026 का आज पहला मुकाबला
  • आज पहले मैच में कौन सी टीमें आमने-सामने

IPL 2026 Today Match Schedule 28 March: आज (28 मार्च) आईपीएल 2026 का पहला मैच खेला जाएगा, जिसके साथ ही तकरीबन ढाई महीने तक चलने वाली दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टी20 लीग का आगाज हो जाएगा। आईपीएल 2026 के लिए पिछले साल के अंत में जब खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी तो उसमें तमाम टीमों ने अपने कई पुराने खिलाड़ियों का साथ छोड़ा और कई नए खिलाड़ियों को टीमों में शामिल किया, जिसकी वजह से इस बार फैंस को टीमें अलग तेवर के साथ देखने को मिलेंगी। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का ये 19वां संस्करण है और टी20 विश्व कप 2026 के कुछ ही दिन बाद ये टूर्नामेंट शुरू हो रहा है, ऐसे में बहुत से खिलाड़ी अभी लय में हैं और इसलिए रोमांचक मुकाबले जरूर देखने को मिलेंगे।

Aaj Kiska Match Hai, IPL 2026, RCB vs SRH, Today IPL Match Schedule

आईपीएल में आज किसका मैच है

आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये सीजन का पहला मुकाबला होगा। जहां आरसीबी ने पिछले साल अपने आईपीएल इतिहास का पहला खिताब जीता है और वो इस टाइटल की रक्षा करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शुरूआती कुछ मैचों में ईशान किशन (Ishan Kishan) की कप्तानी में खेलती नजर आएगी क्योंकि अभी नियमित कप्तान पैट कमिंस उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, आरसीबी टीम की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) करेंगे।

End of Feed