Today IPL Match 22 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, कब और कहां होगा मुकाबला

Today IPL 2026 Match 22 May: आईपीएल में टी20 क्रिकेट का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इसी कड़ी में आज टूर्नामेंट की दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा जो प्लेऑफ में टॉप 4 की तस्वीर को और साफ करेगा। यहां हम जानेंगे आज किसका मैच है, किस मैदान पर होगा मुकाबला और क्या है आज के मैच का समय।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आज किसका आईपीएल मैच है
  • दो बड़ी टीमों के बीच आज होगी भिड़ंत

Today IPL Match 22 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में मौजूदा सीजन के अब कुछ ही मैच बाकी हैं। लीग स्टेज के अंतिम पड़ाव में गुरूवार रात भी एक दिलचस्प मैच खेला गया जहां गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में गुजरात की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 229 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 140 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ जहां चेन्नई आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, वहीं गुजरात की टीम अब अंक तालिका में 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आरसीबी को टक्कर दे रही है। अब आज एक और दिलचस्प और बड़ा मुकाबला खेला जाएगा जो दो टॉप-4 टीमों के बीच होना है।

Aaj Kiska Match Hai, IPL 2026, RCB vs SRH, Today IPL Match

आईपीएल में आज किसका मैच है

आईपीएल में आज किसका मैच हैः आज आईपीएल में अंक तालिका की नंबर.1 और नंबर.3 टीमों के बीच मुकाबला होने वाला है। आमने-सामने होंगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें। दोनों ही टीमों का ये अंतिम लीग मैच है। आरसीबी ने अब तक आईपीएल 2026 के अपने 13 मैचों में 9 जीत दर्ज की हैं और 4 मैच गंवाए हैं। उसके 18 अंक हैं और 1.065 के सबसे शानदार नेट रन रेट के साथ वो टॉप पोजीशन पर कायम है। आरसीबी ने अपने पिछले 3 मैच लगातार जीते हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैचों में 8 जीत दर्ज की हैं और 5 मैच गंवाए हैं। उनके 16 अंक हैं और नेट रन रेट 0.350 है। ऐसे में आरसीबी को शीर्ष स्थान से हटाना अब बहुत ही मुश्किल नजर आता है, अगर हैदराबाद बड़े अंतर से जीत भी गई तो वो ज्यादा से ज्यादा दूसरे नंबर पर गुजरात की जगह ले सकती है।

End of Feed