Today IPL Match 22 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL 2026 Match 22 April: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में आज खेला जाएगा 32वां मुकाबला। इस मैच में एक बार फिर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है क्योंकि मैदान पर दो ऐसी टीमें होंगी जिनके पास एक से एक शानदार खिलाड़ी मौजूद है। यहां जानेंगे आज किसका मैच है, कहां होगा मुकाबला और क्या है आज होने वाले आईपीएल मैच का समय।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • इंडियन प्रीमियर लीग में आज रोमांचक मैच
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी में टी20 का रोमांच

Today IPL Match 22 April 2026: आईपीएल 2026 में के कुछ ताजा मुकाबलों के बाद आईपीएल अंक तालिका में काफी बदलाव होते जा रहे हैं। आज (22 अप्रैल, सोमवार) आईपीएल में एक बार फिर दो खास टीमों के बीच मैच होगा। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 में आज होने वाले मुकाबले में दो टीमें अपने आगे के सफर को आसान बनाने के लिए खेलती नजर आएंगी। इनमें एक टीम ऐसी है जिसकी स्थिति काफी मजबूत है, तो दूसरी टीम की हालत फिलहाल टूर्नामेंट में अच्छी नजर नहीं आ रही है।

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai, LSG vs RR, IPL 2026, Today Match

आईपीएल में आज किसका मैच है

आज आईपीएल में किसका मैच हैः आज आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) की टीमों के बीच मुकाबला होने वाला है। ये सीजन का 32वां मैच होगा। एक तरफ है राजस्थान रॉयल्स की टीम जिसने अब तक अपने 6 मैचों में 4 मैच जीते हैं और 8 अंकों के साथ वे अंक तालिका में चौथे स्थान पर अपनी जगह इस समय बनाए हुए है। वहीं, दूसरी तरफ है आज के मैच की मेजबान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स जिसने अब तक आईपीएल 2026 में 6 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 मुकाबलों में उसे जीत मिल पाई है। ऐसे में लखनऊ 4 अंकों के साथ सबसे निचले दो पायदानों पर उछलकूद करने पर मजबूर है। अगर उसे आगे बढ़ना है तो आज का मैच जीतना ही होगा।

End of Feed