Today IPL Match 15 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होगी भिड़ंत

Today IPL 2026 Match 15 May, Friday: आईपीएल 2026 में अंक तालिका जैसे-जैसे पेचीदा होती जा रही है, वैसे-वैसे प्लेऑफ के लिए टीमों की दौड़ और भी रोमांचक होती जा रही है। इसी कड़ी में आज एक और दिलचस्प मैच खेला जाएगा जिसमें एक टीम की किस्मत दांव पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आज आईपीएल में किसका मैच
  • प्लेऑफ की रेस में एक और टीम की किस्मत का फैसला

Today IPL Match 15 May 2026: टी20 क्रिकेट का रोमांच बढ़ता जा रहा है और इंडियन प्रीमियर लीग में प्लेऑफ (IPL Playoff 2026) की रेस इसे और भी दिलचस्प बना रही है। गुरुवार रात हुए मैच में फिर एक उलटफेर देखने को मिला जहां प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस की टीम ने सीजन के शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स को उसकी लगातार पांचवीं हार थमा दी। अब पंजाब किंग्स की स्थिति भी अंक तालिका में पेचीदा हो चुकी है, वो 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं और उसे टॉप 4 में बने रहने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने ही होंगे। इसी बीच अब आज होने वाला मैच भी एक टीम की किस्मत का फैसला करने वाला है।

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai, Today IPL Match, LSG vs CSK, 15 May 2026

आईपीएल में आज किसका मैच है

आईपीएल में आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ की टीम 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं तो उनके लिए आज व बाकी मैच सिर्फ औपचारिकता ही हैं। लेकिन दूसरी तरफ मौजूद 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ऐसा नहीं है। चेन्नई काफी मेहनत करने के बाद अंक तालिका में पांचवें नंबर तक पहुंच चुकी है। उसके 11 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक हैं। वो टॉप 4 में जाने से सिर्फ एक जीत दूर है, जबकि उसके तीन मैच बाकी हैं, अगर वो दो मैच भी जीत जाती है तो प्लेऑफ में जाने के 16 अंकों वाले जादुई आंकड़े को हासिल कर सकती है। ऐसे में आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पूरी तरह आक्रामक और जोश के साथ मैदान पर उतरेगी।

End of Feed