SRH vs PBKS Pitch Report: सबसे ज्यादा सिक्स मारने की होगी जंग, हैदराबाद की पिच के ऐसे हैं आंकड़े

IPL 2026 Today Match Pitch Report SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती है। दोनों ही बड़ी टीमों को पिछले मुकाबले में शिकस्त मिली है। घायल शेर की तरह दोनों एक दूसरे पर वार करने को तैयार हैं। जो भी इस मुकाबले को जीतेगा वह प्लेऑफ की अपनी दावेदारी और मजबूत करेगा।

IPL 2026 Today Match Pitch Report SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। वहीं, सनराइजर्स की कमान पैट कमिंस के हाथ में हैं। शुरुआती कुछ मुकाबले मिस करने के बाद पैट कमिंस वापस टीम के साथ जुड़ गए हैं। तब से हैदराबाद की तेज गेंदबाजी को और धार मिली है।

SRH vs PBKS Pitch.

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स मैच की पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन की अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद 3 स्थान पर है। वहीं, पंजाब किंग्स पहले स्थान पर मौजूद है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में अपनी दावेदारी और मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी। ऐसे में आईए जानते हैं बुधवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच और हैदराबाद का मौसम का कैसा रहेगा हाल?

End of Feed