Aaj ka IPL Match kahan hoga, SRH vs RR: हैदराबाद वर्सेज राजस्थान आज का आईपीएल मैच कहां होगा

SRH vs RR, Aaj ka IPL Match kahan hoga, हैदराबाद वर्सेज राजस्थान आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होने वाली है। इस रोमांचक मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का आयोजन कहां होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 50वां मुकाबला
  • हैदराबाद और राजस्थान के बीच होगी भिड़ंत
  • अंक तालिका में पांचवें और पहले पायदान की टीमों के बीच है जंग

SRH vs RR, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की दौर अपने अंत की ओर बढ़ चला है। इसी कड़ी में गुरुवार (2 मई 2024) को मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad) में होने वाला है। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टक्कर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से होने वाली है। मैच में सनराइजर्स हैदराबाज की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) संभालेंगे वहीं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन (Sanju Samson)के हाथों में होगी।

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स(साभार IPL/BCCI)

आईपीएल के 17वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा है। सनराइजर्स की आतिशी बल्लेबाजी वाले टेम्पलेट के साथ इस बार खिताबी जंग में उतरी है जो उसके लिए फायदेमंद रही है। अब तक खेले 9 मैच में से 5 में उसे जीत और 4 में हार मिली है। पिछले दो मैच लगातार उसने लक्ष्य का पीछे करने में गंवाए हैं। दोनों ही मुकाबलों में हैदराबाद का टॉप ऑर्डर नाकाम रहा और टीम जीत दर्ज करने में सफल नहीं हुई। ऐसे में घरेलू मैदान पर हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वो भी ऐसी टीम के खिलाफ जो अपना प्लेऑफ का टिकट पक्का कर चुकी है। राजस्थान इस बात के औपचारिक ऐलान से एक जीत दूर हो जो उसे हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मिलेगी और वो इस मौके को खाली नहीं जाने देगी। राजस्थान ने 9 मैच में से 8 में जीत हासिल की है और एक में उसे हार मिली है। सबसे रोचक बात है कि उसे घर के बाहर अबतक हार नहीं मिली है। अगर ये सिलसिला हैदराबाद के खिलाफ भी जारी रहा तो राजस्थान नौवीं जीत के साथ प्लेऑफ में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर लेगा।

End of Feed