SRH vs GT, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है और हर मुकाबला नया समीकरण लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार (14 मई 2024) को मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम (Rajiv Gandhi Stadium) में किया जाने वाला है। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टक्कर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से होने वाली है। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के पास है। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास है।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस (फोटो- BCCI/IPL)
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। टीम ने 12 में से 7 मैच जीत लिए हैं। वे अगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीत जाते हैं तो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस का सफर कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने 13 में से केवल 5 मैच जीते हैं और एक मैच उनका रद्द हुआ है। वे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए हैं।
कहां होगा हैदराबाद-गुजरात के बीच मैच (SRH vs GT Venue)
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मैच का आयोजन हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाने वाला है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (SRH vs GT Squad)
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अब्दुल समद, नीतिश रेड्डी, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह , ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह और मयंक अग्रवाल।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुतार ।
