IPL Retention: वो 10 महंगे और बड़े नाम, जिनसे टीमों का मोह हुआ भंग; अब आईपीएल ऑक्शन में लगेगी बोली

आईपीएल रिटेंशन से ठीक पहले एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की चर्चा रही। इसके बाद सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी। इस बार टीमों ने अपने बड़े और मार्की खिलाड़ियों को रिलीज किया है। हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड ने भी सुर्खियां बटोरी। यहां 10 बड़े नामों की सूची है जिन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 मिनी-ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी। इस बार टीमों ने अपने बड़े और मार्की खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसकी फैंस को उम्मीद नहीं थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मथीशा पथिराना को रिलीज करके 18 करोड़ रुपये अपने पर्स में जोड़े। वहीं, मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर दिया। हैदराबाद ने सभी को चौंकाते हुए अपने धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड को रिलीज कर दिया और 14 करोड़ रुपये पर्स में बचाए।

big players Released

10 बड़े खिलाड़ी हुए रिलीज।

आईपीएल रिटेंशन से ठीक पहले एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की चर्चा रही। सीएसके ने इसकी पुष्टि की। हालांकि, वह आईपीएल में एक नए रोल में नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पूर्व कप्तान को टीम का मेंटर नियुक्त किया है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने महंगे खिलाड़ियों में से एक प्रशांत वीर को रिलीज कर दिया।

End of Feed