CWG 2026, India Day 1 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में ओपनिंग सेरेमनी और भारतीय खिलाड़ियों का पहला दिन का कार्यक्रम

CWG Day 1 Schedule Of India: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में आगाज होने जा रहा है। खेलों की शुरुआत दिन में ही हो चुकी है और शाम को भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। जानिए सेरेमनी और भारत का पहले दिन का कार्यक्रम।

CWG 2026 India Day 1 Schedule: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पहले दिन के खेलों की शुरुआत हो चुकी हैं। जबकि आज शाम (भारतीय समय के मुताबिक रात 10:30 बजे) एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन भी किया जाएगा। भारतीय दल गुरुवार को ग्लासगो में अपने कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान की शुरुआत करेगा। 124 सदस्यों वाली भारतीय टीम का लक्ष्य प्रतियोगिता के काफी कम किए गए कार्यक्रमों का पूरा फायदा उठाना होगा। ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतियोगिताएं चार जगहों पर आयोजित की जाएंगी।

CWG 2026 India Day 1 Schedule

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम (X)

भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अभियान शेड्यूल में शामिल दो बॉल्स मैचों के साथ शुरू होगा। ये मैच ग्लासगो 2026 में भारतीय टीम के लिए शुरुआती मुकाबले होंगे, जबकि चार साल में होने वाला यह इवेंट आधिकारिक तौर पर आज ही ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरू होगा।

End of Feed