China Master's 2024: दूसरे दौर में पहुंचे लक्ष्य सेन, पीवी सिंधू और सात्विक-चिराग की जोड़ी

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और सात्विक साईराज रंकी रेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी चाइना मास्टर्स चूर्नामेंट के दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं।

शेनजेन (चीन): दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू सहित लक्ष्य सेन और फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ के साथ सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बुधवार को यहां अपने पहले दौर के मुकाबले जीतकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

PV Sindhu

पीवी सिंधू

सिंधू ने दी थाई प्लेयर को मात

महिलाओं के वर्ग में सिंधू ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान को 50 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में 21-17, 21-19 से मात दी। अब हैदराबाद की इस 29 वर्षीय खिलाड़ी का सामना सिंगापुर की यिओ जिया मिन से होगा। वहीं मालविका (36वीं रैंकिंग) ने डेनमार्क की लिने होजमार्क जाएर्सफेल्ट (21वीं रैंकिंग) पर 20-22, 23-21, 21-16 से उलटफेर भरी जीत दर्ज की और अब वह आठवीं वरीयता प्राप्त सुपानिडा काटेथोंग के सामने होंगी।

End of Feed