Asian Games: 'चक दे इंडिया' ने छोड़ी इंडोनेशिया के युवा हॉकी खिलाड़ियों पर छाप, अब भारत का सामने करने को तैयार

Asian Games 2026: भारत और इंडोनेशिया के बीच एशियन गेम्स में होने वाले हॉकी मैच से पहले इंडोनेशिया की हॉकी टीम की खूब चर्चा है। इसकी वजह है शाहरुख खान की मशहूर फिल्स 'चक दे इंडिया'। इस फिल्स ने इंडोनेशिया के य़ुवा खिलाड़ियों पर गहरी छाप छोड़ी है।

एशियाई खेलों में भारत का सामना करने की तैयारी में जुटे इंडोनेशिया के युवा हॉकी खिलाड़ियों के लिये ’चक दे इंडिया’ सिर्फ एक बॉलीवुड फिल्म नहीं है बल्कि उनकी प्रेरणा है जिसे देखकर उन्हें आत्मविश्वास मिला है कि कमजोर मानी जाने वाली टीमें भी कमाल कर सकती हैं। इंडोनेशिया के मिडफील्डर फर्डियन फातुर रहमान 2007 में आई शाहरूख खान की ’चक दे इंडिया’ के दीवाने हैं और कई बार यह फिल्म देख चुके हैं।

Chak De India Movie Craze Among Indonesia Hockey Players Ahead Of Asian Games

एशियन गेम्स से पहले इंडोनेशिया हॉकी टीम पर चढ़ा 'चक दे इंडिया' का बुखार (X/Asia_Hockey)

इस फिल्म में बताया गया है कि तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों से पार पाकर कैसे महिला हॉकी टीम विश्व चैम्पियन बनती है और कैसे एक कलंकित कोच कबीर खान बिखरी हुई टीम को एक विश्व कप विजेता भारतीय टीम में बदलकर अपना खोया सम्मान भी फिर हासिल करता है। टीम के एक अन्य सदस्य फिरदौस मुहम्मद ने भी यह फिल्म देखी है । इंडोनेशिया टीम के लगभग हर खिलाड़ी ने कम से कम एक बार तो यह टीम देखी ही है । इंडोनेशिया को एशियाई खेलों में 20 सितंबर को पूल ए में पहला मैच गत चैम्पियन भारत से खेलना है।

End of Feed