भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर नाबालिग से रेप का आरोप, मामला दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2024, 05:05 PM IST

Indian Hockey Player Varun Kumar Rape Case: ताजा खबरों के मुताबिक भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर नाबालिग से कथित रेप को लेकर मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि अब 22 वर्षीय महिला का आरोप था कि पिछले 5 सालों में वरुण ने कई बार उसका बलात्कार किया।

भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरूण कुमार के खिलाफ पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि एक महिला ने उन पर शादी का वादा करके कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Rape Case Against Hockey Player Varun Kumar

वरुण कुमार (Instagram)

एक विमान कंपनी में कार्यरत महिला ने दावा किया कि वह 2018 में जब अर्जुन पुरस्कार विजेता वरूण के संपर्क में आई तो 17 साल की थी। उस समय वरूण यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में ट्रेनिंग कर रहा था।

End of Feed