FIFA World Cup: कनाडा की अदालत ने बलात्कार के आरोपी घाना के फुटबॉलर को देश में घुसने की अनुमति नहीं दी

FIFA World Cup 2026, Thomas Partey Controversy: फुटबॉल विश्व कप में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कनाडा के फेडरल जज ने बलात्कार के मामले में सुनवाई का इंतजार कर रहे घाना के मिडफील्डर थॉमस पार्टी को विश्व कप का पहला मैच खेलने के लिये देश में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

फीफा विश्व कप 2026 में शुरुआत से ही विवाद लगातार होते जा रहे हैं, कभी नियमों को लेकर तो कभी टिकट की कीमतों को लेकर, वहीं फीफा द्वारा अधिकृत सोमालियाई रैफरी को भी अमेरिका द्वारा देश में घुसने की इताजत नहीं दी गई थी, जिस पर काफी हंगामा हुआ था। अब एक और ताजा मामला सुर्खियों में आया है। ये मामला है घाना के फुटबॉलर थॉमस पार्टी से जुड़ा।

Thomas Partey Rape Controversy, FIFA World Cup 2026, Ghana Football Team

घाना के फुटबॉलर थॉमन पार्टी को संगीन आरोपों के चलते कनाडा में घुसने नहीं दिया

कनाडा के फेडरल जज ने बलात्कार के मामले में सुनवाई का इंतजार कर रहे घाना के मिडफील्डर थॉमस पार्टी को विश्व कप का पहला मैच खेलने के लिये देश में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया। थॉमस का वीजा आवेदन पिछले सप्ताह रद्द कर दिया गया था। वो अमेरिका में ही रहेंगे जबकि उनकी टीम बुधवार को टोरंटो में पनामा से खेलेगी। वो अमेरिका में होने वाले अगले दो मैच खेल सकेंगे।

End of Feed